अंबेडकरनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हैदगरंज भीटी मार्ग के ठीक निकट मंगलवार सुबह अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर भीटी पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की कहीं अन्यत्र हत्या कर शव यहां फेंके जाने का मामला प्रतीत हो रहा है।
भीटी बाजार में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों को पता चला कि हैदरगंज मार्ग के निकट करीब 35 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा है। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोगाें की भीड़ जुट गई। शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
जानकारी होने पर भीटी पुलिस भीटी पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया जाता है कि शव एक दो दिन पुराना लग रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव से दुर्गंध उठ रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे एक दो दिन पहले युवक की हत्या की गई, इसके बाद उसे मंगलवार भोर भीटी बाजार के निकट फेंक दिया गया।
थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।