अंबेडकरनगर। मंगलवार को आठ ट्रेन डेढ़ से साढ़े छह घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रतिदिन ट्रेन के निरस्त होने व विलंब से चल रही हैं। मंगलवार को भी आठ ट्रेन घंटों विलंब से चलीं। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार सरयू यमुना अप अपने निर्धारित समय रात 9:10 से साढ़े छह घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
दून अपने दोपहर 1:16 से चार घंटा विलंब से चली। ओखा द्वारिका अप एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 8:51 से तीन घंटा विलंब से चली। पैसेंजर अप सुबह 7:06 से दो घंटा, गंगा सतलज डाउन शाम 4:38 से डेढ़ घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। पैसेंजर डाउन निर्धारित समय शाम 4:17 से ढाई घंटा, दून डाउन एक्सपेस ट्रेन दोपहर 12:25 से तीन घंटा विलंब से चली। मरुधर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सुबह 7:05 से 3 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
उधर टेन के घंटों विलंब से चलने का खामियाजा संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ा। दरअसल मंगलवार सुबह से ही हो रही बारिश के चलते यात्रियों को सिर छिपाने के लिए इधर की भागदौड़ करनी पडी। यात्री जमशेद व संतोष ने कहा कि प्लेटफार्म दो व तीन पर यात्री शेड निर्माण कराए जाने की सख्त जरूरत है। जो यात्री शेड है, वह यात्रियों की संख्या को देखते हुए कम है।
मंजू व प्रिया ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन को यात्री सुविधाओं का ध्यान नहीं है। ट्रेन सुचारु रूप से संचालित हों, इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उधर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए समय रहते ट्रेन की स्थिति की जानकारी दे दी गई थी।