महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के मैदान में रविवार को अंतरमहाविद्यालयीय खेल प्रत
सद्दरपुर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में रविवार को अंतरमहाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता यूनिटी कप-2026 का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। पहले दिन क्रिकेट के चार मुकाबले खेले गए, जिनमें बस्ती, फतेहपुर, बहराइच और सद्दरपुर की टीमों ने जीत दर्ज की।
खेल समिति के सचिव डॉ. अमोद ने बताया कि पहले मुकाबले में जौनपुर की टीम 10.1 ओवर में 88 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में बस्ती ने 10.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर चार विकेट से जीत दर्ज की। छह विकेट लेने और 16 रन बनाने वाले अंजनि मिश्र मैन ऑफ द मैच चुने गए।
दूसरे मुकाबले में फतेहपुर ने 12 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में अमेठी की टीम सात विकेट पर 128 रन ही बना सकी। फतेहपुर ने 53 रन से मुकाबला जीता। यमन ने 26 गेंदों पर 64 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।
तीसरे मुकाबले में जौनपुर की टीम 95 रन पर सिमट गई। बहराइच ने 11.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। इमरान ने एक विकेट लेने के साथ 10 गेंदों पर 31 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चौथे मुकाबले में सद्दरपुर ने आठ विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में जालौन की टीम 90 रन पर आउट हो गई। सद्दरपुर ने जीत हासिल की। अमन ने 49 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।