फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट हों सभी शिक्षामित्र

Fri, 08 Apr 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन करते शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र-शिक्षक कल्याण समिति की जिला इकाई ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया और शिक्षामित्रों की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि हक के लिए शिक्षामित्रों को एकजुट होकर हर आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना होगा।
विज्ञापन


प्रांतीय अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि मांगें हर हाल में पूरी होंगी, लेकिन इसके लिए सभी को एका बनाए रखनी होगी। कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के हितों को लेकर गंभीर नहीं है।

इसके चलते अभी तक 500 से अधिक शिक्षामित्रों का समायोजन नहीं हो सका है। इस दौरान शिक्षामित्र से शिक्षक बने लोगों की भी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।  जिलाध्यक्ष रामचन्दर मौर्य ने शिक्षामित्रों से किसी के बहकावे में न आने का आहवान किया।
विज्ञापन


कहा कि उनका संगठन पूरी ईमानदारी से शिक्षामित्रों के हितों को लेकर आवाज उठा रहा है। सभी को एकजुट होकर संगठन का समर्थन करना होगा। इस मौके पर शिवशंकर, राघवेन्द्र, विकास सिंह, राजबलि व शिवशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें