फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हितों की उपेक्षा कर रहा है प्रशासन

Thu, 07 Apr 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर किसान समस्याओं को लेकर महापंचायत करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विभिन्न मागों को लेकर कलक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरने पर डटे भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) ने गुरुवार को धरनास्थल पर महापंचायत लगाई। इस दौरान प्रशासन पर किसान हितों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि बेमौसम की मार ने धरती के अन्नदाता के समक्ष विभिन्न प्रकार की मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। किसानों को कभी सूखे तो कभी बारिश व ओलावृष्टि की मार झेलनी पड़ती है, तो कभी संबंधित अधिकारियों की मनमानी की।

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन रोकने वाला कोई नहीं है। मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि दावे एवं वायदे तो बढ़ चढ़कर किए जाते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के निपटारेके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया
विज्ञापन

जाता।

जिलाध्यक्ष हजारीलाल ने कहा कि शासन प्रशासन की मनमानी का ही नतीजा है कि गावों में तालाबों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। इस दौरान रामजनम, रईस, सिलवंत सिंह आदि
विज्ञापन

मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें