फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरंग लदे बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा

Wed, 13 Sep 2017 11:37 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत महुवारी बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा के सामने बुधवार को खड़े युवक पर मोरंग लदा बेकाबू ट्रक पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से ट्रक हटवाया लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


 वह बैंक खुलने का इंतजार कर रहा था। ट्रक की चपेट में आने से तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। लखमीपुर गांव निवासी सनेश कुमार श्रीवास्तव (22) पुत्र जयप्रकाश बुधवार सुबह महुवारी बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा में रकम जमा करने बाइक से गया हुआ था। समय से पहले पहुंचने के चलते वह बैंक के सामने ही बाइक पर बैठकर बैंक खुलने का इंतजार कर रहा था।
 इसी बीच फैजाबाद की तरफ से आ रहा मोरंग से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सनेश के ऊपर पलट गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को हटवाया लेकिन तब तक सनेश की उसके नीचे दबने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ट्रक को थाने ले गई।
विज्ञापन


 हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतक के भाई दुर्गाप्रसाद श्रीवास्तव की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

 ट्रक की चपेट में आने से महुवारी गांव निवासी राजेंद्र (32), संतोष (28) व जगदंबा (33) को भी चोटें आईं। तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें