फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ी पार्क की बाउंड्री

Wed, 25 Nov 2015 11:19 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे वहां लगी लाइटें व फौव्वारा आदि टूट गया। हालांकि गनीमत यह रहा कि सरदार पटेल की मूर्ति बाल-बाल बच गई। घटना से काफी देर तक वहां अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में उसे जेसीबी मशीन से खींच कर रास्ते से हटाया जा सका। इससे बसखारी, टांडा व रोडवेज की तरफ सड़कों पर वाहनों का लम्बा काफिला जमा हो गया।
विज्ञापन


बुधवार प्रात: पटेलनगर तिराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब बसखारी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक तिराहे पर लगे फौव्वारे व बाउंड्रीवाल को तोड़ते हुए पार्क के अंदर घुस गई। अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र होने के चलते राहगीरों में भगदड़ मच गई।

तिराहे पर घटना होने से तीन मार्गों पर वाहनों का लम्बा काफिला जमा हो गया। सूचना पर बगल स्थित अकबपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। बाद में जेसीबी मशीन से ट्रक को भी हटाया गया। घटना से सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के चारों तरफ हुआ सौंदर्यीकरण क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि सरदार पटेल की मूर्ति सुरक्षित बच गई। नागरिकों ने मामले में चालक के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें