फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही पर झोलाछाप गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2015 11:17 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कटुई गांव का है। 14 नवंबर को कटुई गांव निवासी रफीउद्दीन की 35 वर्षीय पत्नी समीरुलनिशा को तेज बुखार था। पड़ोसियों ने उसे कटुई चौराहे स्थित एक छोलाछाप को दिखाया था। बताया जाता है कि झोलाछाप ने उसे एक इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी। पहले उसके उसके शरीर पर बड़े बड़े फफोले पड़ गए इसके बाद उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इस पर ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। महिला के साथ कोई अभिभावक न होने के चलते उसे अस्पताल प्रशासन ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया।

इस पर ग्रामीणों ने उसे अकबरपुर नगर में क्लीनिक चला रहे एक झोलाछाप के यहां भर्ती करा दिया। इसके साथ ही गोवा में निजी कंपनी में कार्य कर रहे उसके पति को सूचित किया। 16 नवंबर को महिला का पति जिला मुख्यालय पहुंचा और झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह को शिकायती पत्र सौंपा और उसके विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई के लिए सम्मनपुर थाने में भी तहरीर दी।
विज्ञापन


इस बीच तीन दिन पूर्व महिला की हालत और गंभीर हो गई। इस पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती महिला जिंदगी मौत के बीच झूल रही है। महिला की हालत गंभीर होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो उठी और केस दर्ज करने के साथ ही मंगलवार 24 नवंबर की देर रात आरोपी चिकित्सक कटुई निवासी राधेश्याम भार्गव को गिरफ्तार कर लिया।

एसओ वासुदेव राणा ने बताया कि आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करने के साथ ही उससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है। उधर पीड़ित द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ श्री सिंह ने पूरे मामले की जांच के लिए डा. सुभाष व डा. सतीराम की टीम पहले ही गठित की जा चुकी है। सीएमओ ने बताया कि गठित टीम को एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें