फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित बोलेरो घर में घुसी, पांच लोग घायल

Fri, 04 Apr 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटका क्षेत्र के जलालपुर नेउरी मुख्य मार्ग पर ग्राम बनपुरवा गांव के पास शुक्रवार की देर शाम मंगुराडिला चौराहा से नेउरी की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली को बाईपास करने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बोलेरो गाड़ी फूला देवी के घर में जा घुसी।
विज्ञापन

हादसे के दौरान घर में मौजूद फूला देवी की पुत्री ममता देवी (28), पुत्र छोटू (25), विनय उर्फ राजन (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर हाहाकार मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के समय चालक प्रशांत तिवारी निवासी महंगूपुर डाहर जनपद आजमगढ़ भाभी पूजा त्रिपाठी का अकबरपुर से इलाज कराकर वापस लौट रहा था। इन दोनों को हादसे में मामूली चोटें ही आई हैं।
दो लोगों को वाहन से बाहर निकालकर एक घर में सुरक्षित किया गया, ताकि लोग हमलावर न हों। इस बीच सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायल ममता, छोटू व विनय को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भियांव सेमरा ले जाया गया। यहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। वाहन कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें