फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को पट्टी बरियावन मार्ग स्थित मुरवाह गांव के निकट अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर भुवा गांव निवासी अंकुर (25) शनिवार को बाइक से बड़ेपुर जा रहा था। इसी बीच जब वह पट्टी बरियावन मार्ग स्थित मुरवाह गांव के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और अंकुर को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक हादसा होते ही वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक दिलीप त्रिपाठी ने सांस चलने की उम्मीद में युवक को सीएचसी नगपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें