फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो युवकों की मौत

Wed, 25 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : symbolic
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों ने दो युवकों की जान ले ली। एक युवक को जीप ने तो दूसरे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। इनमें एक युवक बाइक से जा रहा था जबकि दूसरा पैदल था। घटना से दोनों के परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बाइक सवार युवक ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरजानीपुर गांव निवासी इंद्रेश (23) पुत्र सुबरन मंगलवार देर शाम घर के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफतार जीप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिवारीजन ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत जैमनलपुर सेमरी गांव निवासी चंद्रभान (35) पुत्र रामकिशोर मंगलवार देर शाम बाइक से दोस्तपुर से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


गांव के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसने हेल्मेट नहीं पहना था। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक वाहन लेकर भाग निकला।

परिवारीजन चंद्रभान को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ हैै। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें