अकबरपुर पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस परेड का रिहर्सल करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल हुआ। उधर मंगलवार को एसपी पीयूष श्रीवास्तव की देखरेख में जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइंस में होने वाली परेड का भी रिहर्सल हुआ। मालूम हो कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों ने जिले में जोर पकड़ लिया है।
जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइंस में बीते कई दिनों से गणतंत्र दिवस पर होने वाली आकर्षक परेड की तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को भी एसपी पीयूष श्रीवास्तव की देखरेख में पुलिसकर्मियों ने परेड में भाग लिया।
पुलिसकर्मियों ने बाइक पर भी आकर्षक करतब दिखाए जाने का रिहर्सल किया। इस दौरान एएसपी राममोहन सिंह, सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र, सीओ भीटी अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उधर गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यालयों को लेकर आवश्यक तैयारियां जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में मंगलवार को छात्र छात्राओं ने की।
जिला मुख्यालय स्थित सेंट पीटर्स, सेंट जांस, डा. अशोक स्मारक इंटर कालेज, स्वामी रामानंद विद्यालय, मेहदी एजुकेशनल एकेडमी समेत अन्य विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल हुआ।