एक राजनीतिक दल की सभा के बाद टेंट में लगे लोहे के राड को हटाने के दौरान दो मजदूरों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में दोनों मजदूरों को जहांगीरगंज सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के जमीन अहिरौली गांव में रविवार को बसपा की स्थानीय स्तर पर सभा आयोजित थी।
इसमें वहां आए लोगों को असुविधा न हो इसके लिए मंच के अलावा सामने भी टेंट लगाया गया था। बताया जाता है कि दोपहर बाद आयोजन समाप्त हुआ तो टेंट हाउस से आए मजदूरों ने टेंट हटाना शुरू कर दिया। शाम के समय जब मजदूर टेंट हटा रहे थे तो उसी समय मगई।
इससे राड में भी करंट उतर गया और राड को पकड़ने वाले दो मजदूर वीरेंद्र गौड़ (28) पुत्र रामवृक्ष व संजय गौतम (30) पुत्र रामदौर दोनों निवासी गढ़वल थाना राजेसुल्तानपुर करंट की चपेट में आ गए। जब तक अन्य मजदूर व स्थानीय लोग उन्हें करंट की चपेट से दूर करते तब तक वे दोनों बेसुध हो चुके थे।
घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में दोनों मजदूरों को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों मजदूरों को मृत थाना प्रभारी राजेसुल्तानपुर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वे जिला मुख्यालय पर हैं। उन्हें दूरभाष से सूचना मिली है कि एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है।