फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकलीं दो बहनें लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर गांव से नाबालिग दो बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। शौच के लिए गुरुवार को दोपहर में घर से निकलीं सगी बहनें वापस नहीं लौटीं। देरी होने पर परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद मां ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर पुत्रियों की खोजबीन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर गांव में दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को पता चला कि गांव की नाबालिग दो बहनें लापता हो गई हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने परिवारीजनों के साथ काफी खोजबीन की, मगर उनका पता नहीं चल सका। बाद में लापता किशोरियों की मां सुनीता देवी ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे उसकी 13 व 16 वर्षीय बेटियां घर से करीब 400 मीटर दूर खेत में शौच के लिए गई थीं। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका।
उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके फोन पर एक मोबाइल नंबर से फोन भी आया था। उसे शक है कि संबंधित व्यक्ति ने उसकी पुत्रियों का अपहरण कर लिया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से पुत्रियों की खोजबीन कराने की मांग की हे। अकबरपुर कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें