फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बुखार से दो बहनों की मौत, तीसरी भर्ती

Wed, 25 Sep 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
खेमापुर में ब​च्चियों की मौत के बाद गांव में परिजनों से बात करते सीएमओ।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अहिरौली थानांतर्गत खेमापुर गांव में बुखार की चपेट में आने से दो सगी बहनोंं की मौत हो गई। एक बालिका की मौत अकबरपुर जबकि दूसरी ने लखनऊ में दम तोड़ा। इन दोनों की डेढ़ वर्षीय तीसरी बहन को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराना पड़ा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर पूरे गांव के लोगों के खून की जांच कराई। तीन ग्रामीण सामान्य बुखार से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

अकबरपुर-अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित खेमापुर गांव के एक परिवार में कोहराम की स्थिति है। गांव निवासी संजय कुमार की पुत्री प्रतीक्षा (5) बीते दिनों तेज बुखार से पीड़ित हो गई। परिवार के लोगों ने उसे अकबरपुर नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान 13 सितंबर को उसकी मौत हो गई। इसी के बाद बड़ी पुत्री प्रज्ञा (9) को भी तेज बुखार होने लगा। स्थानीय उपचार के बाद परिजनों ने उसे लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां 24 सितंबर की आधी रात उसकी भी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। प्रज्ञा के शव का अंतिम संस्कार बुधवार को हुआ। इस बीच एक ही परिवार की दो बालिकाओं की तेज बुखार से मौत होने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया।
सीएमओ डॉ.राजकुमार, एसीएमओ डॉ.गौतम मिश्र, डॉ.सुल्तान अहमद व कटेहरी सीएचसी प्रभारी डॉ.अंकुश गांव पहुंच गए। वहां संजय की तीसरी पुत्री डेढ़ वर्ष की प्रतिज्ञा भी बुखार से पीड़ित मिली। उसे तत्काल जांच व इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दपुर में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

गांव के 47 लोगों के खून की जांच हुई
डॉ.गौतम ने बताया कि गांव के 47 लोगों के खून की जांच की गई। तीन लोगों में सामान्य बुखार पाया गया। उन्हें इसकी दवा दी गई। अन्य ग्रामीणों को भी जरूरी दवाएं सौंपी गईं। गांव मेंं एहतियातन कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। क्लोरीन की गोली दी गई। ग्रामीणों को सफाई के लिए प्रेरित भी किया गया।

मिले अलग-अलग बीमारियों के लक्षण
गांव पहुंचे एसीएमओ डॉ.गौतम ने बताया कि प्रतीक्षा की मौत डेंगू के कारण हुई है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। प्रज्ञा की मौत डेंगू से नहीं हुई, उसमें लेप्टोस्पायरोसिस व स्क्रब टायफस बीमारी के लक्षण मिले हैं। यह बीमारी स्पायरोसिस बीमारी संक्रमित जानवरों के मूत्र के संपर्क में आने से फैलती है। इसमें तेज बुखार के साथ ही सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द के साथ ही हाथ पैर में सूजन आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें