फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो लोग झुलसे, अधेड़ ट्रॉमा सेंटर रेफर

Thu, 26 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
electric shock - फोटो : symbolic
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोग करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से अधेड़ को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत फरीदपुर गांव निवासी देवमंगल (59) पुत्र संतराम बुधवार सुबह खेत की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि गांव के बाहर विद्युत खंभे के स्टे-केबल से उसका हाथ छू गया।
विज्ञापन


इससे वह करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली निवासिनी रुचि (22) पुत्री बद्रीनाथ मंगलवार देर शाम कपड़ा प्रेस करते समय कटे तार पर हाथ पड़ जाने से करंट की चपेट में आ गई। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें