अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी नहीं आ रही है। रविवार को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़कर 1857 हो गई है। हालांकि 1762 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। उधर, रविवार को अवकाश के बावजूद जिला अस्पताल में 32 नागरिकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि जिले को पूरी तरह कोरोनामुक्त करने के लिए एहतियात बरतना होगा। एहतियात के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। उधर, रविवार को अवकाश व हाड़कंपाऊ ठंड के बावजूद जिला अस्पताल में पहुंचने वाले नागरिकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 32 नागरिक जांच के लिए पहुंचे। कोरोना प्रोटोकॉल के बीच डॉ. डीपी वर्मा व डॉ. योगेश वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।