फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरी समेत दो मिले डेंगू से संक्रमित, 124 हुए मरीज

Wed, 05 Nov 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में मौसमी बीमारियों के साथ-साथ डेंगू का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में इस वर्ष डेंगू के कुल मामलों की संख्या 124 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार टांडा क्षेत्र के अल्हादपुर गांव की एक किशोरी को तेज बुखार की शिकायत पर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया था। जांच में उसमें डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं कटेहरी क्षेत्र के अशरफपुर बरवा गांव के एक युवक की जांच रिपोर्ट भी डेंगू पॉजिटिव आई है। दोनों नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तत्काल मरीजों के घरों और आस-पड़ोस के इलाकों में फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया। प्रभारी सीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान ने बताया कि दोनों संक्रमितों के घरों व आसपास के क्षेत्रों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें