फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगोें की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं छह घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी रमेश कुमार (40) मजदूरी करता था। बुधवार को वह जल्लापुर गांव में मजदूरी करने गया था। मजदूरी करने के बाद देर शाम वह गांव के निकट ही सड़क पार कर रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने के दौरान ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
उधर, मौरा पारा गांव निवासी देवेंद्र कुमार वर्मा (50) गुरुवार को गोसाईगंज से अपने चाचा डॉ. राजाराम वर्मा के साथ बाइक से घर आ रहा था। जब वह मौरापारा बाजार के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक चला रहे देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं पीछे बैठे डॉ. राजाराम वर्मा घायल हो गए। देवेंद्र झिनका देवी बालिका इंटर कॉलेज में लिपिक के तौर पर कार्यरत था।
विज्ञापन

उधर, महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी गांव निवासी श्रीकांत (24) गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय दरबपुर गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। महरुआ निवासी लालजी (35) बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर गांव निवासी रामसिंगार (45) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी इमरान (21) सुबह बाइक से कलेक्ट्रेट जाते समय बस स्टेशन के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव निवासी संगीता (55) सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थीं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें