अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं 91 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर जहां 50 हो गई है, वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1262 हो गई है। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।
जिले में कोरोना का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि 91 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।
बताया कि मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 91 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1262 हो गई है। बताया कि मंगलवार को जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित सामने आए, वहां स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। सैनिटाइजेशन का कार्य देर शाम तक चलता रहा। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस बीच सीएमओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। अत्यंत जरूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से परहेज करें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। न सिर्फ खुद जागरूक हों, बल्कि दूसरों को इसके प्रति जागरूक करें।