अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2722 हो गई है। जिन क्षेत्रों में नए कोरोना संक्रमित सामने आए। वहां स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित किया। साथ ही सैनिटाइजेशन अभियान भी चलाया।
जिले में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सामने आई जांच रिपोर्ट में 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, कोरोना संक्रमित दो नागरिकों की मौत हो गई। उधर, राहत की खबर यह है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज और टांडा स्थित एल-2 अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ी है। डीएम सैमुअल पॉल एन स्वयं ऐसे मरीजों पर नजर बनाए हुए हैं।
जो मरीज ठीक हो रहे हैं, उन्हें डीएम के निर्देश पर बाकायदा शुभकामनाएं देकर घर भेजा जा रहा है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को सामने आए 18 कोरोना संक्रमितों के साथ ही जिले में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 2722 हो गई। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जरूरी एहतियात बरतकर जिले को कोरोना मुक्त किया जा सकता है।