फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दुर्घटनाओं में युवकों की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी राजेश (35) शुक्रवार को बाइक से खजुरडीह स्थित अपनी बहन के घर गया था। बताया जाता है कि रात में ही वह घर लौट रहा था। इसी बीच बिरतियापुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिवारीजनों को शनिवार को सुबह हो सकी। इसके बाद वे रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। राजेश के भाई बृजेश कुमार ने कोतवाली में अज्ञात वाहन के विरुद्ध तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
इसके अलावा बेवाना थाने के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से करम हुसैनपुर गांव निवासी अरुण कुमार (48) की शनिवार सुबह मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक से वह बेवाना आए थे। घर लौटते समय थाने के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अरुण को बेवाना सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें