फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

Mon, 26 May 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के सिरसियां तिहाइतपुर में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आपसी बंटवारे के बाद बनी पट्टी को लेकर आपस में दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन

विजेंद्र यादव ने शिकायती पत्र में बताया कि जमीन के बंटवारे के लिए बनाए गए सुलहनामा का उल्लंघन करते हुए विपक्षी विनोद यादव, देवानंद यादव, आनंद यादव और अंजली यादव ने जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया। विरोध करने पर गालियां दीं और लाठी-डंडे से प्रहार कर भगाया। देवानंद व आनंद ने घर में घुसकर उनकी पत्नी को मारा।
दूसरे पक्ष से पतिराज यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि विजेंद्र यादव, पुत्र सज्जन यादव, सौरभ यादव और मिथिलेश यादव ने मिट्टी पटान करते समय झगड़ा किया। विरोध करने पर उनकी पोती अंजली यादव को फावड़े से मारकर गंभीर चोटें पहुंचाईं। मौके पर 112 नंबर पुलिस पहुंची, जिसने दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें