जलालपुर में व्यापारियों व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के मध्य नोकझोंक के बाद वार्ता करते पुलिस व
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज में खड़ंजे पर दीवार बनाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से नौ लोगों पर मारपीट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि खड़ंजे पर दीवार बनाने का विरोध करने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज की। इस दौरान उसकी बहू ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर अश्लील हरकतें कीं। महिला की शिकायत पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ। वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला ने तीन लोगों पर छेड़छाड़ समेत अन्य तमाम आरोप लगाए। इस शिकायत पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)