फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: करंट से दो बंदरों की मौत, स्कूल प्रबंधक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने वेस्टीन हिल्टन स्कूल के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। करंट से दो बंदरों की मौत के बाद स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए अध्यक्ष ने खुद तहरीर दी। बसखारी पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नपं अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने बताया कि निजी स्कूल की रेलिंग में शाम के समय करंट प्रवाहित कर दिया जाता है। इसी के चलते एक सप्ताह के भीतर दो बंदराें की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने एक बंदर का अंतिम संस्कार कराया। दूसरे बंदर को बोरे में भरकर कहीं फेंक दिया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसी प्रकरण में नगर के एक शख्स ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर भी दी थी। बताया कि बाद में उनकी ओर से केस दर्ज कराया गया है। कहा कि विद्यालय प्रबंधक की ओर से जानबूझकर य कृत्य किया गया, जो माफी योग्य नहीं है। बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि निजी स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें