इसमें करीब 2 लाख रुपए की क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे मंगुराडिला के सरैया गांव निवासी नंदू प्रजापति के घर में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। उस समय लोग सो रहे थे।
आग लगने का एहसास होने के बाद परिवार के सदस्य जब तक संभल पाते तब तक आग काफी बढ़ चुकी थी। परिवारीजनों ने गुुहार लगाई तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। सफलता नहीं मिलने पर जलालपुर फायरब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना के बाद पहुंची फायर टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग को नियंत्रित किया गया। पीड़ित के मुताबिक आग की इस घटना उसका करीब दो लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।