प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने के आरोप में दो मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया। यह जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अनीता कुरील ने बताया कि बीते कुछ दिनों से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री मेडिकल स्टोरों द्वारा किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बीते दिनों जलालपुर स्थित अजय कुमार सिंह के पंकज मेडिकल स्टोर बंदीपुर का निरीक्षण किया गया, तो वहां लाइसेंस के विपरीत दवाओं की बिक्री करते पाया गया।
इसी प्रकार टांडा बाजार स्थित मोहनगंज चौराहा स्थित मोतीराम के हीरामोती ड्रग स्टोर पर छापा मारा गया, तो वहां पर भी प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री होती मिली। इस पर दोनों दुकानें के निर्बंधित लाइसेंस निरस्तीकरण को मंडल औषधि नियंत्रक प्राधिकरण फैजाबाद भेजा गया। मंडल प्रभारी पीके तिवारी के निर्देश के बाद दोनों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए।