फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से अधेड़ व युवती की मौत

Mon, 20 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत बरौली गांव में सोमवार दोपहर बाद बाग में आम बीन रही एक युवती व एक ग्रामीण पर बिजली गिर पड़ी जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। कुछ ही देर बाद दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवारीजन ग्रामीणों की मदद से दोनों को सम्मनपुर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सोमवार दोपहर बाद बादल छाने के साथ ही आंधी शुरू हो गई।

इसी दौरान बरौली गांव निवासिनी ज्योति (22) पुत्री अमरनाथ व इसी गांव के राजितराम वर्मा (45) पुत्र रामनरायन वर्मा परिवारीजन के साथ गांव के बाहर स्थित बाग में आम बीनने पहुंच गए। अभी कुछ देर ही हुई थी कि इसी बीच तेज आवाज के साथ बाग में बिजली गिर पड़ी। इससे ज्योति व राजितराम उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिवारीजन दोनों को लेकर सम्मनपुर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसओ त्रिभुवन वर्मा ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर घटना से संबंधित परिवारीजन में कोहराम मचा हुआ है। एक ही गांव में हुई दो मौतों से गांव में शोक का माहौल है। दोनों परिवारों को ढांढस बधाने के लिए काफी तादाद में लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें