फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दहेज के लिए दो विवाहिताओं को घर से निकाला, केस दर्ज

Fri, 31 Oct 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/कटेहरी। दहेज में अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में दस नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अकबरपुर के वंदनडीह की दीपिका पाठक ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी शादी नौ फरवरी 2023 को बेवाना के भितरीडीह निवासी सिद्धार्थ पाठक उर्फ अंकित से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष 2.5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर पति, जेठ अंकुर, जेठानी सोनिया , ससुर अशोक व सास पदमावती ने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
उनका धोखे से गर्भपात भी कराया गया। समझाने पहुंचे उनके पिता से गाली-गलौज की गई। मना करने पर लाठी-डंडों से भी पीटा। उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया गया। 28 अक्तूबर से लगातार पति, जेठ व पवन पाठक की ओर से उनके पिता नारायणदत्त मिश्र, भाई विनय कुमार मिश्र व पवन कुमार को भी जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

अहिरौली के करनाईपुर निवासी रामअनुज तिवारी के मुताबिक, उनकी पुत्री अंकिता की शादी 28 फरवरी 2023 को अहिरौली के जरूखा निवासी मानदत्त तिवारी से हुई थी। ससुराल पहुंचते ही अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी। दो मार्च 2023 को वह पुत्री के ससुराल गए, तब भी सार्वजनिक रूप से दहेज की मांग की गई। साथ ही, अंकिता को भी विदा कर दिया गया।
समझाने के बाद कुछ समय के लिए पुन: ससुराल लौट गई। फिर भी ससुराल पक्ष के व्यवहार में कमी नहीं आई। पुत्री अंकिता को खाने-पीने से वंचित किया गया। साथ ही, प्रताड़ित भी किया गया। मार्च 2024 के अंतिम सप्ताह में अंकिता को पीटकर ससुराल से निकाल दिया गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें