फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 19 करोड़ से दो प्रमुख मार्गों का होगा चौड़ीकरण

Sun, 18 Jan 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
नूरुद्दीन अशरफ अद्दु
विज्ञापन
- अकबरपुर और टांडा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ, यातायात होगा सुगम
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, अकबरपुर और टांडा विधानसभा क्षेत्रों में लंबे समय से प्रतीक्षित दो प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्यों को हरी झंडी मिल गई है। इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर कुल 19.02 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि व्यय की जाएगी। शासन द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 1.85 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कार्य पूर्ण होने के बाद यह परियोजनाएं लगभग डेढ़ लाख लोगों के जीवन को सुगम बनाएंगी। इन मार्गों के चौड़ीकरण से न केवल आवागमन की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, शहजादपुर नई सड़क पर इलाहाबाद बैंक (वर्तमान में इंडियन बैंक) से भिखारीपुर तक 2.740 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 8.56 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है। वर्तमान में सात मीटर चौड़ी इस सड़क को बढ़ाकर दस मीटर किया जाएगा। यह मार्ग अकबरपुर नगर की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है, जो बाजार, शैक्षणिक संस्थानों और आवासीय क्षेत्रों को जोड़ता है। मार्ग के चौड़ीकरण से भारी और हल्के वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वालों के लिए भी बेहतर सुविधा उपलब्ध मिल सकेगी।
विज्ञापन



टांडा विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों से मुक्ति

टांडा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-232 से बसखारी बाजार होते हुए अशरफपुर किछौछा तक 5.600 किलोमीटर लंबे मार्ग का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर 10.46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सुदृढ़ीकरण कार्य के साथ-साथ सड़क की चौड़ाई को भी सात मीटर तक बढ़ाया जाएगा। बसखारी बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। यह परियोजना एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय के आग्रह पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को शासन से मिली मंजूरी का परिणाम है।
व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगी नई ऊंचाई
जलालपुर और टांडा को व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाता है। बसखारी-जलालपुर मार्ग के चौड़ीकरण से इन क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। नूरुद्दीन अशरफ अद्दु, दरगाह, किछौछा ने कहा कि चौड़ीकरण से व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और आवागमन तेज होगा, जिससे व्यापारियों का समय और लागत दोनों की बचत होगी। संजीव कुमार, बसखारी वार्ड संख्या एक ने कहा कि यह सड़क वर्षों से उपेक्षा का शिकार थी। चौड़ीकरण से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन



बजट हुआ जारी
जिले की दो सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को मंजूरी देते हुए शासन ने बजट जारी कर दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें