फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घंटों देरी से पहुंचीं प्रमुख ट्रेनें, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार

Sun, 18 Jan 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ट्रेनों की देरी से आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों में दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस (19165) दो घंटे 35 मिनट की देरी से आई। मरुधर एक्सप्रेस (14854) दो घंटे 33 मिनट और इंदौर–पटना एक्सप्रेस (19321) तीन घंटे 44 मिनट विलंब से पहुंची। सरयू यमुना एक्सप्रेस (14650) चार घंटे 22 मिनट की देरी से स्टेशन पर आई, जबकि दून एक्सप्रेस (13010) करीब साढ़े चार घंटे लेट रही। गुवाहाटी–द्वारका (15635) एक्सप्रेस लगभग दो घंटे 16 मिनट और वाराणसी एक्सप्रेस (14236) एक घंटे 52 मिनट लेट रही। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अधिकांश ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशनों से ही विलंब से चल रही हैं। इसी कारण आगे के स्टेशनों पर भी समय प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें