फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीटी में 9 करोड़ से बनेगी टू-लेन सड़क

Mon, 25 Feb 2019 10:24 PM IST
रवि प्रकाश अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
उद्घ्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी तहसील मुख्यालय से चनहा चौराहे तक पांच किमी. मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य करीब नौ करोड़ रुपये से होगा। भीटी बाजार में नाले का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे जलनिकासी सुविधा का लाभ भी लोगों को मिल सके। सोमवार को सांसद हरिओम पांडेय ने टू-लेन मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मार्ग के निर्माण से 10 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


आवागमन के लिए मार्गों की सुविधा को बेहतर करने की दिशा में पिछले कुछ समय से तेजी से काम बढ़ा है। शासन द्वारा स्वीकृत योजनाओं के साथ ही विधायक व सांसद की निधि से भी मार्गों के निर्माण के साथ ही जलनिकासी के लिए नालों आदि का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों भीटी तहसील मुख्यालय से चनहा चौराहे तक के 4.764 किमी. लंबे मार्ग के सुदृढ़ीकरण का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में सोमवार को मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। लगभग पांच किमी. लंबे इस मार्ग का निर्माण टू लेन के आधार पर होगा। इससे मार्ग की चौड़ाई बढ़ेगी और गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

वाहनों को फर्राटा भरने में इससे काफी आसानी होगी। मार्ग का निर्माण लोकनिर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसमें आबादी वाले क्षेत्र में नाला निर्माण भी शामिल है। ऐसा इसलिए, जिससे पानी सड़कों पर एकत्र न होने पाए। उधर सांसद हरिओम ने मार्ग का शिलान्यास करते हुए कहा कि मार्ग के बेहतर निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन सुविधा का लाभ अच्छे ढंग से मिलेगा। 
विज्ञापन


इन गांवों को मिलेगा लाभ : मार्ग निर्माण से भीटी बाजार के अलावा भीटी गांव, काही, दिलावलपुर, परवरभारी व चनहा समेत लगभग एक दर्जन गावों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बाहरी यात्रियों को भी टू लेन मार्ग निर्माण का लाभ मिलने लगेगा। दो माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा हो जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें