फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे दो लाख छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट के बीच परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा दिए जाने की तैयारी शासन के निर्देश पर जिले में शुरू हो गई है। मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला योजना के तहत दीक्षा एप के साथ-साथ अभिभावकों के स्मार्ट फोन में प्रेरणा लक्ष्य एप एवं रीड एंगल एप डाउनलोड कराए जाने की प्रक्रिया जिले में प्रारंभ हो गई है। एप के डाउनलोड होने के बाद छात्र-छात्राओं को विषयवार शिक्षा दिए जाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते परिषदीय विद्यालय मौजूदा समय में बंद चल रहे हैं। वैसे तो नया शिक्षा सत्र अप्रैल से ही प्रारंभ कर दिया गया है, लेकिन कोरोना के चलते विद्यालय नए शिक्षा सत्र में अब तक नहीं खुल सके हैं। गौरतलब है कि जिले में 1569 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें 1049 प्राथमिक व 234 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं, जबकि 286 संबद्ध स्कूल हैं। इन विद्यालयों में लगभग दो लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
संबंधित छात्र-छात्राओं को शिक्षा हासिल करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए शासन की ओर से मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला का संचालन किया जा रहा है। बीते सत्र में तीन चरणों में इस प्रकार की पाठशाला का आयोजन हो चुका है। अब नए सत्र में चौथे चरण में फिर से ई-पाठशाला का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए संबंधित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के स्मार्ट फोन पर योजना के तहत दीक्षा एप के साथ-साथ प्रेरणा लक्ष्य एवं रीड एलांग एप डाउनलोड कराए जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बीएसए कार्यालय के अनुसार सभी स्मार्ट फोन पर संबंधित के डाउनलोड होने के साथ ही ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
प्रत्येक शनिवार को होगी समीक्षा
राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने निर्देशित किया है कि मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला के तहत समस्त गतिविधियों का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के लिए प्रत्येक शनिवार को जिला परियोजना कार्यालय में आयोजित होने वाली साप्ताहिक बैठक में दीक्षा एप, प्रेरणा लक्ष्य, रीड एलांग एप की डाउनलोडिंग की प्रगति एवं प्राप्त आंकड़ों के आधार पर मिशन प्रेरणा ई पाठशाला की समीक्षा की जाएगी। सभी विकास खंड के एआरपी, प्रधानाध्यापकों की मासिक एवं समस्त शिक्षक संतुलन की ऑनलाइन बैठक भी आयोजित होती रहेगी। इसके तहत लोगों को ई पाठशाला के बारे में प्रेरित किया जाएगा।
शुरू की गई प्रक्रिया
मिशन प्रेरणा ई पाठशाला के तहत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए सभी जरूरी प्रक्रिया जिले में तेज कर दी गई है। इसका व्यापक लाभ छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को मिलेगा।
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें