फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी लूटे दो लाख

Sat, 19 Dec 2015 10:37 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद उसकी बाइक भी लेकर चलते बने। काफी देर बाद होश आने पर पीड़ित व्यवसायी ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। उधर शनिवार सुबह लूटी गई बाइक एक खेत में लावारिस पाई गई। उसकी डिक्की से आभूषण व रुपये नदारद थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मालीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज गांव निवासी दीपक उर्फ ज्ञानदीप यादव पुत्र रामसूरत यादव की हजपुरा बाजार में सराफा की दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार शाम दुकान बंद कर वह बाइक से घर जा रहा था।

बताया जाता है कि जब वह कजपुरा बाजार के निकट वहां पहले से मौजूद एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उससे दरगाह जाने का रास्ता पूछने लगे। वह रास्ता बता ही रहा था कि एक युवक ने उसकी बाइक थाम ली, जबकि दूसरे युवक ने पीछे से आकर एक रूमाल उसके मुंह पर रख दिया।
विज्ञापन


रूमाल में किसी प्रकार का नशीला पदार्थ लगा होने से दीपक बेहोश हो गया। बदमाशों ने उसे सड़क के किनारे झाड़ी में फेंकने के बाद बाइक लेकर बदमाश वहां से भाग गए।

लगभग आधा घंटे बाद दीपक को होश आया तो बाइक नदारद मिली। इस पर उसने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में दीपक ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

एसओ वासुदेव राणा ने बताया कि तहरीर में बाइक की डिक्की में लगभग दो लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण व 10 हजार 300 रुपये नगदी रखे होने की बात कही गई है। बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। इस बीच शनिवार सुबह घटनास्थल से लगभग एक किमी दूर एक खेत में लावारिस दशा में लोगों को बाइक खड़ी मिली।

जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की, तो बाइक पीड़ित दीपक की निकली, लेकिन उसकी डिक्की में से आभूषण व नगदी नदारद थी। उधर घटना से एक तरफ जहां स्थानीय लोगों में हड़कंप का माहौल है, वहीं पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी भी व्याप्त है। उनका कहना है कि पुलिस अपराध को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें