फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जली 4 बीघा गन्ने की फसल

Sat, 19 Dec 2015 10:33 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहार पर कई गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से किसान को लगभग एक लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
बरामदपुर जरियारी गांव में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई जब कुछ लोगों ने गांव निवासी रामपियारे के गन्ने के खेत में आग लग जाने की सूचना दी। बड़ी संख्या में आस पास के कई गांवों के लोग इकठ्ठा हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया सका। इसमें रामपियारे का करीब चार बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। इस घटना से पीड़ित को करीब एक लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध अपनी फसल में आग लगाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से बर्बाद हुई फसल का मुआबजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें