फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Wed, 27 Nov 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अवनीश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बाजार से सामान लेकर घर जा रहे बाइक सवार युवक को जैतपुर के भीखपुर गांव के निकट पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इस बीच जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने वाहन को अभिरक्षा में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, रायगंज के पास घर बनाने के लिए सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री की चपेट में बाइक के आने से हुए हादसे में छह वर्ष के बालक की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर बैठे तीन अन्य लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र जैतपुर निवासी अवनीश (20) बुधवार शाम बाइक से नेवादा बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर जा रहा था। बताया जाता है कि गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। हेलमेट न लगाने के चलते सिर के साथ शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गया। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। हालांकि तब तक चालक पिकअप छोड़कर भाग खड़ा हुआ। घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, अयोध्या जनपद के बिरहट गांव निवासी विनोद अपनी पत्नी कृष्णावती और छह वर्ष के बेटे विवान के साथ मंगलवार देर शाम भीटी रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। बाइक विनोद का भाई शिवचरन चला रहा था। वे रायगंज के निकट पहुंचे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को देख शिवचरन ने बाइक किनारे करनी चाही। इस दौरान सड़क तक फैली गिट्टी की चपेट में आने से बाइक फिसल गई। इससे सभी लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में छह वर्षीय विवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनोद, उनका भाई शिवचरन और पत्नी कृष्णावती घायल हो गईं। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क पर पड़ी गिट्टी की चपेट में आने से अनियंत्रित बाइक फिसल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें