फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Thu, 16 Jul 2015 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के बैरमपुर बरवां गांव निवासी अजय (22) पुत्र अर्जुन गुरुवार सुबह शौच के लिए घर से निकला था। सड़क पार करते समय फैजाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल अजय को परिवारीजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा। महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ बाजार के निकट गुरुवार भोर में शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने सड़क के किनारे एक व्यक्ति को खून से लथपथ पड़ा देखा। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


उधर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। महरुआ थाना क्षेत्र के मंशापुर गांव निवासी लालजी (25) पुत्र श्यामलाल बुधवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया।

आलापुर थाना क्षेत्र आलापुर गांव निवासी अंबेश (15) पुत्र हरिपाल बुधवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया, जब वह साइकिल से कहीं जा रहा था।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी अनिल (23) पुत्र अशरफीलाल गुरुवार सुबह साइकिल से अकबरपुर आते समय ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें