फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Wed, 30 Sep 2015 10:59 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी शेषमणि (26) पुत्र जयराम मंगलवार रात नौ बजे साइकिल से बरियावन बाजार के लिए निकला था। इसी बीच वल्लीपुर मुबारकपुर गांव निवासी रीशू (25) पुत्र उमाशंकर सिंह बाइक से बाजार से वापस जा रहा था।
विज्ञापन


दोनों की बरियावन बाजार के निकट आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आ गई। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान शेषमणि ने दम तोड़ दिया, जबकि रीशू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे टॉमा सेंटर के लखनऊ रेफर कर दिया।

उधर हादसे में शेषमणि की मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को भड़के लोगों ने मामले में कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर वल्लीपुर के निकट मार्ग जाम कर दिया। सभी  ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बाद में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


इसी क्रम में फैजाबाद जिले के पूरा बाजार निवासी शिवप्रसाद (38) पुत्र अर्जुन प्रसाद मंगलवार रात अहिरौली के निकट मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। वह बाइक से किसी काम से अकबरपुर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आए एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 उसे सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अहिरौली थाना क्षेत्र के लखईपुर निवासी विकास (20) पुत्र कमला प्रसाद मंगलवार शाम यादवनगर के निकट दुर्घटना में जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। घटना उस समय हुई जब वह किसी काम से बाइक से अहिरौली आ रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसे चोट आयी है।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी अजय (27) पुत्र मुन्नीलाल सैदापुर के निकट मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना उस समय हुई जब वह बाइक से सैदापुर बाजार आ रहा था। बाजार के पहले ही अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें