फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में दो घायल

Sat, 02 Jan 2016 11:45 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार टांडा थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासिनी बबिता 26 पत्नी सुनील शुक्रवार देरसायं घर के सामने से गुजरी सड़क पार कर रही थी। इसी बीच एक बाइक की चपेट में आकर उन्हें गंभीर चोटें आ गईं। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक चालक बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


सरकारी एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। दूसरी घटना में भीटी थाना क्षेत्र के साखवीर निवासी विनय कुमार 25 पुत्र रामप्रसाद शनिवार सुबह कटेहरी बाजार में एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। बाजारवासियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें