फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नदारद रहे दो डॉक्टर, कटा वेतन

Wed, 11 Dec 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। घर-घर चलने वाले पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अपर सीएमओ डा़ॅ रामानंद सिद्धार्थ ने मंगलवार को कटेहरी सीएचसी व कोल्ड चेन पॉइंट का औचक निरीक्षण किया। दो डॉक्टर लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए। दोनों लोगों का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। जबाब संतोषजनक न रहा तो कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

10 से 13 दिसंबर तक घर-घर चलने वाले अभियान में 689 टीमें दवा पिलाने का काम कर रही हैं। समय से कोल्ड चेन से दवा का वितरण किया जा रहा है या नहीं, इसके निरीक्षण के लिए मंगलवार को अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने कटेहरी सीएचसी और वहां बने कोल्ड चेन पॉइंट का निरीक्षण किया। बताया गया कि सुबह छह बजे ही वाहन दवा लेकर क्षेत्र में जा चुका है। अभियान के लिए दवा पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।
अस्पताल की उपस्थिति के रजिस्टर का निरीक्षण किया तो डॉ. प्रिया मौर्या एक दिसंबर से और डॉ अवनीश रावत सात दिसंबर से अनुपस्थित पाए गए। दोनों चिकित्सकों का अनुपस्थित दिनांक का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें