फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन चिकित्सक और 13 कर्मचारी गैरहाजिर, रोका वेतन

Wed, 11 Dec 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सोमवार देर रात्रि सीएमओ ने जलालपुर, भियांव व बसखारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तो कर्मियोंं की बड़ी मनमानी सामने आई। तीन चिकित्सक समेत 13 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इन सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही पूर्व के निरीक्षण के बाद अब फिर से कार्यों में सुधार न होने पर बसखारी व भियांव के अधीक्षक से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार साढ़े दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचे तो डॉ. केसी यादव, डाॅ. अजय गौतम, वरिष्ठ सहायक राहत हुसैन, अन्य कर्मी विनोद कुमार मिश्र, मनीष कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, प्रीती सिंह नदारद मिलीं। यहां नवजात शिशु देखभाल इकाई कक्ष में ताला बंद था। प्रसव कक्ष में एक बच्चा भर्ती था जिसकी देखभाल कर रही स्टाफ नर्स कमलेश व तमन्ना पर लापरवाही में अग्रिम आदेश तक वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
सीएमओ को रात 12 बजे भियांव सीएचसी में स्टाफ नर्स रीता देवी अनुपस्थित मिलीं। उपस्थित रजिस्टर का निरीक्षण किया तो डॉ. अशोक कुमार व एक कर्मी प्रदीप कुमार अनुपस्थित रहे। सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। बसखारी सीएचसी में नवजात शिशु इकाई कक्ष बंद मिला। इस पर कर्मी वंदना व पूनम का लापरवाही में एक दिन का वेतन रोका। फार्मासिस्ट राकेश कुमार चौधरी के अनुपस्थित मिलने पर उनका भी वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें