फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गैरहाजिर रहे दो चिकित्सक और 15 कर्मचारी, कटा वेतन

Tue, 12 Nov 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीएमओ के औचक निरीक्षण में मंगलवार को अलग अलग अस्पतालों में दो चिकित्सक व 15 स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। जवाब संतोषजनक न रहा तो कड़ी कार्रवाई होगी। इसबीच अकबरपुर सीएचसी प्रभारी से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह लगभग दस बजे सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहसिनपुर का औचक निरीक्षण किया तो डॉ. अंबुज पांडेय, फार्मासिस्ट सूरज कुमार, एएनएम महिमा दूबे, सुमन वर्मा, कंचन मिश्रा, निशा पांडेय व उपचारिका सुमन गौतम अनुपस्थित रहीं। नाराज सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा। वे यहां से आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनीपुर पहुंचे तो एएनएम इंद्रावती देवी बिना किसी जानकारी के अनुपस्थित मिलीं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनीपुर में कर्मचारी सरिता वर्मा उस समय तक अस्पताल नहीं पहुंच सकी थीं। परिसर में चारों तरफ गंदगी पर वहां कर्मचारी को फटकार लगाते हुए अकबरपुर सीएचसी प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने अर्बन अस्पताल शहजादपुर का औचक निरीक्षण किया तो नौ बजे से खुलने वाले अस्पताल में दस बजे से अधिक का समय हो जाने के बाद भी केवल एक स्टाफ नर्स मौजूद मिली। डाॅ. विजय शंकर के अलावा एएनएम वंदना, लज्जावती, रंगीता मंजू पांडेय, फार्मासिस्ट अम्बरेश कुमार, एलटी शहबाज व आराधना अनुपस्थित थीं। इन सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें