फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अस्पतालों में परखी ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था

Tue, 12 Nov 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर में ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लेते अ​धिकारी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी टांडा व जलालपुर में ऑक्सीजन प्लांट का मॉकड्रिल कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मंगलवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि ऑक्सीजन प्लांट के बेहतर संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देश पर मंगलवार को जिन सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगा है, वहां अधिकारियों की मौजूदगी में मॉकड्रिल हुआ। प्लांट के बेहतर संचालन व बेड तक ऑक्सीजन पहुंचने की व्यवस्था को परखा गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में डॉ. आशू जबकि जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. राजकुमावर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश, अपर सीएमओ डॉ. गौतम मिश्र की मौजूदगी में प्रक्रिया अपनाई गई।
सीएमओ ने इस दौरान प्लांट के साथ ही बेड तक पहुंचकर जांच की। कहा कि प्लांट का बेहतर ढंग से संचालन किया जाए। इसे लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मरीजों को सुचारु रूप से आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन मिलने को लेकर पूरी गंभीरता दिखाएं। इसके अलावा मातृ शिशु विंग टांडा में डॉ. आशुतोष सिंह जबकि सीएचसी जलालपुर में डॉ. एसके वर्मा की मौजूदगी में मॉकड्रिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें