फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत, पांच घायल

Fri, 15 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में इलाज कराती सड़क दुर्घटना में घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। महरुआ थाना क्षेत्र के हालापुर निवासी सुभाषचंद्र (45) पुत्र विदेशी शुक्रवार शाम बाइक से अकबरपुर नगर के रतनपुर जा रहा था।
विज्ञापन


अकबरपुर-पहितीपुर मुख्य मार्ग से रतनपुर की तरफ मुड़ते ही महरुआ की तरफ से आ रही प्राइवेट मिनी बस ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना 108 नंबर एंबुलेंस पर दी लेकिन जब तक उसे उपचार के लिए कहीं ले जाया जाता तब तक उसने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची अहिरौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, दिल्ली से आंख का ऑपरेशन कराकर घर लौट रहे आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र के समदी गांव निवासी दिनेश चौरसिया (45) वैन से घर जा रहे थे। बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा बाजार के निकट सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से वैन टकरा गई।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए ले जाया जाता तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ बसखारी मनोज कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, बिहार प्रांत के चिलवनिया कटया निवासी अमानुल्लाह (25) पुत्र अख्तर अली गुरुवार शाम बसखारी बाजार में सड़क पार करते हुए हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर रूप से चोटें आ गईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, जलालपुर थाना क्षेत्र के खपुरा निवासी जयशंकर (53) पुत्र रामदास गुरुवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट आकर घायल हो गए। परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर अकबरपुर थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी ईश्वरचंद्र (45) पुत्र रामदुुलार गुरुवार देर शाम साइकिल से घर जाते समय हादसे का शिकार हो गए।

वह भी जिला अस्पताल में भर्ती है। उधर, अलीगंज थाना क्षेत्र के ओदरा निवासी फूलादेवी (75) पत्नी दंगल शुक्रवार सुबह सद्दरपुर स्थित धागा मिल के निकट हादसे का शिकार हो गईं। घटना उस समय हुई जब वह मेडिकल कॉलेज के सामने से सड़क पार कर रही थी। गंभीर दशा में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बसखारी थाना क्षेत्र के पटना मुबारकपुर निवासी सुभाष (10) पुत्र कमलेश गुरुवार शाम गांव से निकले अंबेडकर जुलूस में शामिल था। बताया जाता है कि जुलूस गांव का भ्रमण करते हुए जमऊपुर के पास पहुंचा ही था कि जहांगीरगंज की तरफ से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। किशोर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें