अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में कोरोना संक्रमण से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती दो कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
उधर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमुद उपाध्याय कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके चलते जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने सैनिटाइजेशन के लिए 20 अप्रैल को जनपद न्यायालय बंद कर दिया है। आदेश में कहा कि रिमांड के लिए सिर्फ एक मजिस्ट्रेट जिला मुख्यालय पर मौजूद रहेंगे। वहीं, सोमवार को कोरोना संक्रमण के 66 नए मामले सामने आए। सीएचसी बसखारी में 9 स्वास्थ्य कर्मियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिर से 48 घंटे के लिए सीएचसी को सील कर दिया गया।
जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में कोरोना संक्रमण से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। वहीं आई जांच रिपोर्ट में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमुद उपाध्याय कोरोना पॉजिटिव मिलीं। इससे जनपद न्यायालय में हड़कंप मच गया। इसे देखते हुए जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने जनपद न्यायालय को सैनिटाइज करने के लिए 20 अप्रैल को बंद कर दिया। जारी निर्देश में कहा कि रिमांड के लिए सिर्फ एक मजिस्ट्रेट जिला मुख्यालय पर तैनात रहेंगे। इस बीच जांच रिपोर्ट में कुल 66 नए कोरोना संक्रमित सामने आए।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, उसे कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही संबंधित क्षेत्र के लोगों को अभियान चलाकर जागरूक भी किया गया। अपील की गई कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। बताया कि सोमवार को 66 नए मरीजों के सामने आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 672 हो गई है। उधर, सीएचसी बसखारी में सोमवार को नौ स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद फिर से सीएचसी बसखारी को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।