अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। रविवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। इस बीच रविवार को कोरोना संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1119 हो गई है। जिन क्षेत्रों में कोरोना के नए मामले आए, वहां स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहुंचकर न सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बल्कि संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। साथ ही सभी जरूरी एहतियात बरतें।
जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच रविवार को कोरोना के 62 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1119 हो गई। जिन क्षेत्रों में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।
अपील करते हुए कहा कि अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। समय-समय पर खुद को सैनिटाइज करते रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से परहेज करें। जागरूकता के आधार पर कोरोना को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है। न सिर्फ खुद एहतियात बरतें, बल्कि दूसरों को भी सावधानी बरतने के लिए जागरूक करें। इस बीच जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के नए मामले आए, वहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर सैनिटाइजेशन करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।
इस बीच रविवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई। उधर, प्रभारी सीएमओ डॉ. शालिकराम पासवान ने दो मरीजों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई।
साथ ही उन्होंने बताया कि रविवार को कोरोना संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1119 हो गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। शासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।