फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ शिशु विंग में बढ़ाए गए 60 बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना मरीजों के लिए राहत की खबर है। समुचित इलाज को लेकर भर्ती होने के लिए उन्हें अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। मातृ शिशु विंग में 60 बेड का नया वार्ड तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि 26 अप्रैल से संबंधित वार्ड का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां रविवार को लगभग पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी आ रही है। कोरोना संक्रमितों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर व मातृ शिशु विंग में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मातृ शिशु विंग टांडा परिसर में 60 बेड का कोविड अस्पताल संचालित है, जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में 300 बेड का कोविड अस्पताल है। मौजूदा समय में इन दोनों अस्पतालों में बेड पूरी तरह भर चुके हैं। इसके चलते नए मरीज को भर्ती करने में दिक्कत हो रही है।
जिला अस्पताल में भी बेड पूरी तरह भर चुके हैं। ऐसे में जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को न तो राजकीय मेडिकल कॉलेज और न ही मातृ शिशु विंग टांडा में ही रेफर किया जा पा रहा है। इससे मरीजों व उनके तीमारदारों को समुचित इलाज कराने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड अस्पताल बढ़ाने या फिर संचालित अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाए जाने की मांग इस बीच लगातार तीमारदारों की ओर से की जा रही थी।
विज्ञापन

इस बीच जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण की तुलना में बेड की संख्या कम होते देख स्वास्थ्य विभाग ने मातृ शिशु विंग टांडा में 60 बेड बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान ने रविवार को मातृ शिशु विंग पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने विंग में 60 बेड का नया वार्ड बनाए जाने का निर्देश दिया। प्रभारी सीएमओ ने बताया कि 60 बेड का नया वार्ड बनाया जा रहा है। संबंधित वार्ड में सफाई के साथअन्य जरूरी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। 26 अप्रैल से संबंधित वार्ड का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें