अंबेडकरनगर। शहर कोतवाली इलाके में निकाह के ठीक दो दिन पहले युवक लापता हो गया। मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह शहर के एक मोहल्ले में किराए पर रहकर एक निजी कंपनी में कार्य करती है।
कुछ दिन पूर्व उसकी मुलाकात शाहिद सिद्दीकी निवासी ग्राम शाहजहांपुर अकबरपुर से हुई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। युवती का आरोप है शाहिद ने उसे शादी का झांसा देकर करीब तीन माह तक संबंध बनाए। दोनों परिवार भी निकाह के लिए राजी हो गए और 25 फरवरी की तारीख तय हुई। निकाह की तैयारियों के बीच शाहिद ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया और अपने मकान में ताला लगाकर कहीं चला गया।
काफी तलाश के बाद भी शाहिद व उसके परिजनों का कोई सुराग नहीं लग सका। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।