अंबेडकरनगर। होली के त्योहार पर किसी भी अपरिहार्य स्थिति से निपटने के लिए महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में विशेष तैयारियां की गई हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आभास कुमार सिंह ने बताया कि घटना-दुर्घटना में चोटिल होने पर इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है।
यहां 24 बेड की इमरजेंसी के साथ छह आईसीयू बेड हमेशा तैयार रहेंगे। सीएमएस डॉ. अमित पटेल की अध्यक्षता में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है, जिसमें सभी विभागों के विभागाध्यक्षों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मेडिकल काॅलेज के ब्लड बैंक को अलर्ट पर रखा गया है। चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि वे हर समय उपलब्ध रहेंगे। संवाद