फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोनामुक्त होने की तरफ तेजी से बढ़ते जिले में बीते 24 घंटे में मात्र दो नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1693 हो गई है। मात्र 54 मरीजों का ही इलाज अस्पतालों में चल रहा है। उधर रविवार को जिला अस्पताल में 32 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को कोरोना संक्रमण के मात्र दो नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1693 हो गई है। 54 का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 1605 ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से जिले में 37 की मौत हो चुकी है।
उधर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला अस्पताल में आने वाले लोगों की जांच रविवार को भी जारी रही। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जल्द से जल्द जिला कोरोना मुक्त हो सके, इसके लिए रविवार के अवकाश के बावजूद जिला अस्पताल में जांच की गई।
विज्ञापन

डॉ. डीपी वर्मा व डॉ. प्रदीप गुप्ता की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे 32 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। इसके साथ ही सभी से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें